मनसाही/कटिहार – दीपावली को लेकर हफलागंज के एलएस किंडरगार्टन स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस रंगोली प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सभी कक्षाओं के लिए अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे और सभी ग्रुप ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर शांति और सौहार्द के साथ दीपावली का पर्व मनाने का संदेश दिया।
किसी ने फूलों का रंगोली बनाया तो किसी ने महिला सम्मान के थीम पर रंगोली बनाया। तो किसी ने जलते हुए दीप का तो किसी ने लक्ष्मी के पैर एवं स्वास्तिक का रंगोली बनाया। रंगोली प्रतियोगिता को लेकर छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया।
रंगोली प्रतियोगिता में सफल रहे ग्रुप को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अंकिता, कनक,आस्था,तृषा,आरोही,कली,शगुफ्ता,साजिया,ज्योति,काव्या,वैष्णवी,अक्षिताश्री,बुसरारानी,गुड़िया,हिना,वाजीहा आदि छात्राओं का रंगोली प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस दौरान विद्यालय के निदेशक अजय कुमार गुप्ता शिक्षक राणा प्रसाद साह, अशोक कुमार साह,वीरेंद्र तिवारी, कुसुम गुप्ता,सुनील शर्मा,मो मुंतशिर, तारा कुमारी,नेहा कुमारी, प्रिया कुमारी,रूचि कुमारी आदि भी उपस्थित रहे ।