न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल से ला रहे खाद एवं मक्का बीज लदा ट्रैक्टर जब्त

कदवा पुलिस और कृषि विभाग ने की संयुक्त छापेमारी

चालक समेत अन्य लोग फरार

कदवा/कटिहार—कदवा थाना क्षेत्र के चौकी हटिया के समीप पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बंगाल से ला रहे खाद और मक्का के बीज से लदा एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। जब्त खाद और बीज के नकली होने की आशंका जताई गई है। मामले में कृषि विभाग की ओर से खाद और बीज को जब्त कर अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

जानकारी के अनुसार विगत रात खाद और मक्का का बीज लदा एक ट्रैक्टर का चौकी की ओर से कुम्हरी की तरफ जाने की गुप्त सूचना मिलने पर कदवा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार और प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूरज कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस के कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रैक्टर चालक और उसके साथ मौजूद अन्य लोग मौके से फरार होने में सफल हो गये। ट्रैक्टर की तलाशी में 26 बोरा डीएपी, 27 बोरा यूरिया, 9 बोरा पोटाश और 11 पैकेट मक्का का बीज बरामद हुआ।

जिसमें पायनियर कंपनी का 3355, श्रीकर कंपनी का 1855 और ग्रोवर कंपनी का मक्का बीज शामिल है। सभी सामान लदा ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया।इस बाबत अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मोना कुमारी ने बताया कि बरामद खाद और बीज प्रथमद्रष्टया नकली प्रतीत हो रहा है।

हालांकि इसकी गुणवत्ता और निर्माण से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए जांच हेतु नमूना मीठापुर पटना स्थित प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि खाद और बीज नकली है या असली।अगर मिलावट हीं है तो कितनी?

Share this news

Leave a Comment