न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:उधार के रुपये वापस मांगने पर दी धमकी, केस दर्ज

किशनगंज/सागर चंद्रा

चेक बाउंस होने के बाद उधार के रुपये वापस मांगने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। बलिया मुनझोक निवासी मोहम्मद अजमेर आलम पिता हसीमुद्दीन के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में रूईधासा वार्ड नंबर 24 निवासी निगार आलम पिता मोहम्मद युनुस के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पीड़ित ने खेती-बाड़ी कर कुछ रुपये जमा किए थे। उसने गत 5 जुलाई 2026 को 4.45 लाख रुपये निगार आलम को उधार स्वरूप दिया था। रुपये वापस मांगने पर आरोपी के द्वारा उसे चार चेक दिया गया था।

लेकिन बैंक में चेक जमा करने पर वह बाउंस हो गया। पीड़ित ने जब उससे रुपये की मांग की तो वह तरह तरह की धमकियां देने लगा। जिससे घबरा कर पीड़ित न्याय की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंचा।

Share this news

Leave a Comment