बहादुरगंज/निसार अहमद
बहादुरगंज नगर के वार्ड संख्या 15 में आज करंट लगने से एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
मिली जानकारी के अनुसार, करंट लगने के बाद परिजन आनन-फानन में बच्चे को बहादुरगंज उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक बच्चे की पहचान जीशान आलम, पिता गुलाब साकिन सताल, निवासी निहाल बाग के रूप में हुई है। मासूम की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस हृदयविदारक घटना से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।