न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की निकासी,मामला दर्ज

सागर चंद्रा/ किशनगंज

एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की निकासी करने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार होने के बाद पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बिजवार गांव निवासी पीड़ित फैयाज आलम के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पीड़ित गत शनिवार को कन्हौर कंजिया निवासी दीपेश कुमार चौधरी पिता ज्वाला चौधरी का एटीएम कार्ड लेकर शहर के सुभाषपल्ली चौक स्थित एटीएम से रुपये निकासी करने पहुंचा था।

एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने के दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। इसी बीच काली टी-शर्ट पहने एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और पीड़ित को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल लिया और कुछ ही देर में 40 हजार रुपये की निकासी कर ली।

Share this news

Leave a Comment