न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल सप्ताह के तहत कोशी छठ घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

महापौर एवं उप महापौर एवं नगर आयुक्त की रही सहभागिता

कटिहार – ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल सप्ताह 01 नवंबर से 07 नवंबर 2026 के अवसर पर रविवार को नगर निगम कटिहार की ओर से कोशी छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत घाट परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। ताकि छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इस अवसर पर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।

बल्कि इसे प्रत्येक नागरिक की जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। छठ महापर्व जैसे पावन अवसर पर घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उप महापौर मंजूर खान ने भी स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को आवश्यक बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ कटिहार का निर्माण संभव है।

नगर आयुक्त संतोष कुमार ने कटिहारवासियों से अपील किया कि वे स्वच्छता के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाएं और नगर निगम के स्वच्छता प्रयासों में सहयोग करें। स्वच्छता अभियान में महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, स्थानीय पार्षद मुन्नी देवी, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य प्रमोद महतो, निगम पार्षद भोला साहनी, जेई अजय कुमार सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ मालाकार सहित नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम कटिहार द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वच्छता को अपनी दैनिक आदतों में शामिल करें और छठ महापर्व के दौरान घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें।

Share this news

Leave a Comment