न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

रतनपुर में इंडियन बैंक के मिनी ब्रांच का शुभारंभ

मनिहारी/कटिहार -मनोहरपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या-02 के रतनपुर गांव में इंडियन बैंक के मिनी ब्रांच का शुभारंभ किया गया। पंचायत की मुखिया शबनम कुमारी यादव ने फीता काटकर मिनी ब्रांच का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे आम लोगों के लिए उपयोगी पहल बताया। मिनी ब्रांच के शुरू होने से रतनपुर सहित आसपास के ग्रामीणों को अब बैंकिंग कार्यों के लिए करीब 5 किलोमीटर दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को समय और आने-जाने के खर्च की बचत होगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद ग्रामीणों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।इस अवसर पर मुखिया शबनम कुमारी यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा का विस्तार जनता के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “रतनपुर में इंडियन बैंक का मिनी ब्रांच शुरू होना पंचायत के लोगों के लिए बड़ी सुविधा है।

अब ग्रामीणों को छोटे-छोटे बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। बुजुर्गों, महिलाओं और मजदूर वर्ग के लोगों को इससे विशेष राहत मिलेगी। पंचायत में लोगों की सुविधा और सेवा के लिए इस तरह की आवश्यक सुविधाओं को बढ़ावा देने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।”

ग्रामीणों ने कहा कि मिनी ब्रांच खुलने से रोजमर्रा के बैंकिंग कार्य आसान होंगे। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, बैंक कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने मिनी ब्रांच के शुभारंभ का स्वागत करते हुए इसे जनता की सुविधा और सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share this news

Leave a Comment