न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

हाटगांव पंचायत में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हाटगांव पंचायत में शनिवार को कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान 2026 के तहत चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान किसानों को रबी फसलों की खेती, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोहम्मद आदिल अनवर ने बताया कि प्रखंड कृषि कार्यालय में रबी फसलों के अनुदानित बीज उपलब्ध हो गए हैं। इच्छुक किसान बिहार कृषि ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने किसानों को गोबर की खाद के उपयोग तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने की सलाह दी, ताकि खेती की लागत कम हो और मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहे।

चौपाल में मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक उपयोग, फसल अवशेष यानी पराली प्रबंधन, फसल विविधीकरण तथा सरकारी योजनाओं एवं अनुदान के संबंध में जानकारी दी गई। किसानों को पराली जलाने के बजाय उसका उचित प्रबंधन करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

मौके पर सरपंच नौशाद आलम, वार्ड सदस्य पन्नालाल सिंह, कोऑर्डिनेटर सुमन कुमार एवं किसान सलाहकार फुरकान आलम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment