कटिहार-जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने मंगलवार को प्राणपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान वरीय पदाधिकारियों साथ प्रखंड के पदाधिकारी साथ रहे। जिला पदाधिकारी सहजा पंचायत के बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
वहीं प्रशासन द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई, पशु शिविर, चिकित्सा शिविर एवं स्वच्छ पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी है। बाढ प्राभावित किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक त्वरित राहत पहुँचाने एवं जीआर की राशि वितरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।डीएम के दौरे के साथ सदर अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सहित कई अन्य वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी रहे।