न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

KishanganjNews:डीएम-एसपी की अगुवाई में मंडल कारा में मेगा सर्च ऑपरेशन,मचा हड़कंप

मंडल कारा में अहले सुबह प्रशासन की बड़ी छापेमारी, 170 पुलिसकर्मियों ने खंगाली जेल की बैरकें

सुबह चार बजे डीएम और एसपी के संयुक्त नेतृत्व में चला सघन तलाशी अभियान, जांच में नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री

किशनगंज: मंडल कारा में रविवार की अहले सुबह जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने व्यापक छापेमारी एवं सघन तलाशी अभियान चलाया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के संयुक्त नेतृत्व में सुबह करीब चार बजे शुरू हुए इस औचक अभियान से जेल परिसर में हड़कंप मच गया।



छापेमारी अभियान में अनुमंडल पदाधिकारी, किशनगंज, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 एवं 2, पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। अभियान में करीब 170 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की सहभागिता रही।

इस दौरान जेल के सभी कैदी वार्डों, बैरकों और परिसर के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली गई। अधिकारियों की टीम ने हर संबंधित स्थान की गहन जांच की। छापेमारी का मुख्य उद्देश्य जेल के अंदर प्रतिबंधित एवं अवैध सामग्री की मौजूदगी का पता लगाना और कारा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना था।

हालांकि, सघन तलाशी के दौरान जेल परिसर से कोई भी आपत्तिजनक अथवा प्रतिबंधित सामग्री बरामद नहीं हुई।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था, आंतरिक अनुशासन और विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से इस तरह के औचक निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान चलाए जाते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share this news

Leave a Comment