न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सीएससी संचालन के साथ मारपीट,तीस हजार रुपए लूटने का आरोप

मनसाही/कटिहार -मनसाही थाना क्षेत्र के लहासा गांव में सीएसपी संचालक के साथ मारपीट कर ₹30000 लूटने का का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर पीड़ित सीएसपी संचालक मो फरीजउद्दीन उर्फ फरीद ने गांव के ही लूतफुर रहमान, मो साजिद, मो साकीम, मो फारूक, मो रिजवान, मो बाबर आदि को नामजाद आरोपी बनाते हुए पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। घटना मंगलवार की सुबह की बताई जाती है।

बताया जाता है कि सीएसपी संचालक अपनी दुकान पर बैठे हुए थे तभी उपरोक्त लोग दुकान में पहुंचकर किसी बात को लेकर बहस शुरू किया जिसके बाद मामला मारपीट में बदल गया।

घटना में सीएसपी संचालक मो फरीद घायल हो गए जिनका इलाज मनसाही के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है। पुलिस ने दिए गए आवेदन पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this news

Leave a Comment