न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

साहेबनगर में 460 परिवारों के बीच प्लास्टिक का वितरण

मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के द्वारा साहेबनगर पंचायत के साहेबनगर गांव में बाढ़ से प्रभावित 460 परिवारों के बीच प्लास्टिक का वितरण किया गया। इस मौके पर वार्ड संख्या चार के वार्ड सदस्य मोहम्मद मन्नान ने बताया कि अंचल कार्यालय मनसाही के द्वारा 460 प्लास्टिक उपलब्ध कराया गया था।

जिसे शिविर लगाकर बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा गया। वहीं अंचल प्रशासन के द्वारा अभी भी 60 और परिवारों के बीच प्लास्टिक बांटा जाना बाकी हैं। अंचल प्रशासन के द्वारा जैसे ही प्लास्टिक उपलब्ध कराया जाएगा तुरंत उन्हें बाढ़ पीड़ितों के बीच वितरण कर दिया जाएगा।

Share this news

Leave a Comment