बहादुरगंज/किशनगंज/निशांत
अवैध खनन एवं बालू के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार की सुबह खनन विभाग और बहादुरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के एनएच-327 ई पर बंगाल से अवैध बालू लेकर आ रहे दो ट्रकों को जब्त किया है।
मामले में खनन विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि जब्त किए गए दोनों ट्रकों पर कुल 16 लाख 53 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि अवैध बालू के परिवहन के मामले में विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में खनन विभाग जुटा हुआ है। बताया जाता है कि बंगाल से ओवर लोड बालू लेकर एक ट्रक नं एन एल 01 ए एच 4686 एवं हाइव नं बीआर 38 जी ए 9380 एन एच 327 ई से होकर बहादुरगंज की आ रहा था ।
जहां खनन विभाग की इसकी गुप्त सूचना मिली थी।जिसके तहत खनन विभाग ने बहादुरगंज पुलिस की मदद से दोनों वाहन को दारुल उलूम चौक के समीप जब्त किया है।
उधर खनन विभाग की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं व कारोबारियों में हडकंप मच गया है।