न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

डॉ. एनके यादव की जीत पर भाजपा-एनडीए कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, दी बधाई

स्नातक मतदाताओं के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है जीत : भाजपा नेता

मो मुर्तुजा /ठाकुरगंज (किशनगंज)

कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव में भाजपा-एनडीए प्रत्याशी डॉ. एनके यादव की जीत पर ठाकुरगंज सहित पूरे कोशी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। जीत की घोषणा के बाद भाजपा-एनडीए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. यादव को बधाई देते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और स्नातक मतदाताओं के विश्वास की जीत बताया।

भाजपा जिला प्रवक्ता सह अधिवक्ता कौशल किशोर यादव ने डॉ. एनके यादव को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कोशी क्षेत्र के स्नातक मतदाताओं ने अपने मताधिकार के माध्यम से एनडीए के प्रति भरोसा जताया है।

वहीं, भाजपा ठाकुरगंज नगर मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि डॉ. यादव की जीत एनडीए की नीतियों, नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य स्नातकों, युवाओं और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों की समस्याओं को सदन में मजबूती से उठाएंगे तथा उनके हितों की रक्षा के लिए प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य निरंजन राय, किशनगंज विधानसभा चुनाव प्रभारी सुशांत गोप, ठाकुरगंज प्रभारी बिजली प्रसाद सिंह, बहादुरगंज प्रभारी गोपाल मोहन सिंह, कोचाधामन प्रभारी बीना देवी, किशनगंज जिला प्रभारी राजकुमार राय, जिला महामंत्री कौशल झा, मनीष सिंह एवं पंकज साहा, क्रीड़ा मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष यादव, नगर महामंत्री चंद्रकांत गौतम, जिला उपाध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, संजय यादवेंदु, राजीव सिंहा, किसलय सिंहा, अशोक सिंहा, दीनानाथ पांडे, भाजपा ठाकुरगंज ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम, मनोज पासवान, अजय राय, जितेंद्र यादव, पूर्व मुखिया मोहनलाल सिंह एवं नवल किशोर सिंह, केशव प्रसाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा-एनडीए के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment