न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का 27 सितंबर को किशनगंज में गरीब चौपाल

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी समेत तमाम बड़े नेता होंगे शामिल

सोनभद्र संवाददाता/ किशनगंज

हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के द्वारा आगामी 27 सितंबर को गरीब चौपाल कार्यक्रम का आयोजन शहर के सम्राट अशोक भवन में किया जाएगा ।जिसे लेकर पार्टी के द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारी की जा रही है।रविवार को शहर से खगड़ा स्थित सर्किट हाउस में पार्टी के द्वारा पत्रकार वार्ता किया गया।

आयोजित पत्रकार वार्ता में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद हाशमी ,जिला अध्यक्ष डॉ शाहजहां सहित अन्य नेता मौजूद थे ।प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद हाशमी ने बताया कि 27 सितंबर को गरीब चौपाल कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें पार्टी के संरक्षक सह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ,मंत्री संतोष सुमन सहित तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे,उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से नेता मिलेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष डॉ शाहजहां ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के जरिये गरीबों,दलितो,पिछड़ों की समस्याओं को सुना जाएगा और समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा ।

Share this news

Leave a Comment