किशनगंज /प्रतिनिधि
किशनगंज जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एएनटीएफ किशनगंज और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।
टीम ने एक महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से करीब तीन करोड़ रुपये मूल्य के 1321 ग्राम मादक पदार्थ, देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल बरामद किया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टू मनोज कुमार सिंह ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि गलगलिया थाना क्षेत्र के लकड़ी डिपो, छनू टोला गांव में मोहम्मद हाशिम के घर पर छापेमारी की गई।जहां से 814 ग्राम एमडीएमए और 507 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) बरामद की गई।
बरामद कुल 1321 ग्राम मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य करीब तीन करोड़ रुपये आंका गया है।इसके अलावा एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. हाशिम, पिता मो. मुनीर, निवासी छुनटेला लकड़ी डिपो, तथा रुखसार खातून, पति मो. तमरेज के रूप में की गई है।गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कारवाई में जुटी हुई