न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:झुनकी और हरिभाषा प्लस टू उच्च विद्यालय में एसीएस भवन का विधायक मो० तौसीफ आलम ने किया शिलान्यास।

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ

प्रखंड क्षेत्र के मटियारी पंचायत स्थित झुनकी प्लस टू उच्च विद्यालय तथा बहादुरगंज प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत स्थित हरिभाषा प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की योजना के तहत एसीएस भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने किया।

इस अवसर पर विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भवन, कक्षाओं, शौचालय सहित अन्य जरूरी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यकता के अनुसार विकास कार्य कराए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्यालय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिलाया।

ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में भवन निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए कहा कि आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से आसपास के गांवों के छात्र-छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा होने की उम्मीद जताई।

इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि सबदर हुसैन अंसारी, रफीक आलम, नौशाद आलम, तौफीक आलम, महमूद आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment