न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा पहाड़कट्टा मंडल की एकदिवसीय कार्यशाला, कार्यकर्ताओं को दिया जनसेवा का संदेश

शिव मंदिर शीतलपुर पूर्व डांगी में जुटे मंडल पदाधिकारी और शक्ति केंद्र प्रमुख, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

राज कुमार/पोठिया/किशनगंज:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान को जन जन तक पहुंचाने और अभियान की रूपरेखा तैयार करने को लेकर रविवार को भाजपा पहाड़कट्टा मंडल की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन शीतलपुर के शिव मंदिर पूर्व डांगी में हुआ।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता संजय उपाध्याय शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान को गांव और बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन सेवा, समर्पण और जनसंपर्क की भावना के साथ काम करता है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान को सफल बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।


संजय उपाध्याय ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का अवसर है। कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों से संवाद करें और सरकार की योजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यो की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। संगठन की मजबूती जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रियता से होती है।


उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यो, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यशाला में मौजूद कार्यकर्ताओं ने अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।


कार्यशाला में भाजपा पहाड़कट्टा मंडल अध्यक्ष राहुल यादव, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप टुडू एवं रेखा देवी, सूरज दास, जालिम यादव, किशोरी यादव, शंकर यादव, सुशील कुमार, राजकुमार, दिलीप महतो सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख तथा मंच और मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री मौजूद रहे।


कार्यशाला के दौरान आगामी अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का निर्धारण और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

Share this news

Leave a Comment