न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ब्रिक्स से बढ़ेगा भारत का वैश्विक दबदबा, आर्थिक और सैन्य महाशक्ति बनेगा देश: डॉ. जायसवाल

भाजपा सरकार के एक साल पूर्ण होने पर फिर से 30 हजार भूमिहीनों को सरकार देगी जमीन

किशनगंज/राजेश दुबे

बिहार सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने भारत में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स के माध्यम से वैश्विक मंच पर भारत का प्रभाव और दबदबा तेजी से बढ़ेगा। आने वाले समय में भारत आर्थिक और सैन्य शक्ति के रूप में और मजबूत होकर उभरेगा।

किशनगंज में पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. जायसवाल ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन में दुनिया की कई बड़ी शक्तियों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधियों की मौजूदगी भारत की बढ़ती वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। सम्मेलन के दौरान विभिन्न देशों के साथ संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। उन्होंने कहा कि इसका लाभ भारत को निकट भविष्य में व्यापक रूप से मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर सभी देशों को एकजुट होकर मजबूती से मुकाबला करना होगा। भारत आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई को लगातार मजबूत कर रहा है और इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उसे व्यापक समर्थन मिल रहा है।

30 हजार भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत पर्चा

डॉ. जायसवाल ने राज्य सरकार की अभियान बसेरा योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि 15 अगस्त को बिहार में एक ही दिन में 30 हजार भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि एक दिन में इतने बड़े पैमाने पर भूमिहीन परिवारों को जमीन का अधिकार देने वाला बिहार देश का पहला राज्य बना है।

उन्होंने कहा कि राज्य में अभी भी बड़ी संख्या में भूमिहीन परिवार हैं, जिन्हें जमीन और आवास का अधिकार दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से आग्रह किया है कि सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर एक बार फिर 30 हजार भूमिहीन परिवारों को बासगीत पर्चा उपलब्ध कराया जाए।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को जमीन और मकान का अधिकार मिलने से समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को उनका हक और अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास की मुख्यधारा से वंचित परिवारों को अधिकार देकर उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment