न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पर्युषण महापर्व के छठे दिन टीपीएफ किशनगंज की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह, विनीत दफ्तरी बने अध्यक्ष

जप से जीवन में संयम और संस्कार का विकास: उपासक महावीर दुगड़

किशनगंज:पर्युषण महापर्व के छठे दिन जप दिवस के अवसर पर तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (टीपीएफ) किशनगंज की वर्ष 2026-27 की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। आचार्य श्री महाश्रमणजी की असीम अनुकम्पा से उपासक श्री महावीर दुगड़ एवं उपासक श्री झब्बर दुगड़ के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगलमय उच्चारण से हुआ। इसके बाद उपासक महावीर दुगड़ ने उपस्थित लोगों को जप एवं ध्यान कराया। उपासक झब्बर दुगड़ ने जप दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित रूप से जप करने से जीवन को संयमित एवं संस्कारित बनाया जा सकता है।

विनीत दफ्तरी ने ली अध्यक्ष पद की शपथ

अणुव्रत विश्व भारती के न्यासी एवं आचार्य श्री भिक्षु सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकरण दफ्तरी ने  विनीत दफ्तरी को टीपीएफ किशनगंज के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष विनीत दफ्तरी ने अपनी नवगठित टीम के सदस्यों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई।

अपने स्वागत भाषण में अध्यक्ष विनीत दफ्तरी ने सभी सदस्यों को एक-दूसरे का सहयोग करने, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने तथा संगठन की प्रगति एवं गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया।

नई टीम में इन्हें मिली जिम्मेदारी

अध्यक्ष: विनीत दफ्तरी

सचिव: कोमल बैद

कोषाध्यक्ष: प्रियंका दफ्तरी

उपाध्यक्ष: अरहम ब्रैडिया एवं पवन दफ्तरी

संयुक्त सचिव: उदित सेठिया एवं शिखा बैद

मीडिया: मनीषा दफ्तरी

फेमिना: सलोनी

संरक्षक सदस्य: डॉ. एमएल जैन एवं चैनरूप दुगड़

कार्य समिति सदस्य: अमित दफ्तरी, रोहित दफ्तरी, प्रजुअल दुगड़, संस्कार बैद, कुशल लोढ़ा, रिम्पी दुगड़ एवं ममता बैद।

कार्यक्रम के अंत में उपासक महावीर दुग्गड ने मंगल पाठ सुनाया। उन्होंने नवगठित टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में टीपीएफ किशनगंज के सदस्यों एवं समाज के लोगों की सहभागिता रही।

Share this news

Leave a Comment