न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार के अररिया में दर्दनाक हादसा,मिट्टी में दबकर दो बच्चों की मौत,एक घायल

घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने राष्ट्रीय उच्च पथ 327 ई को किया जाम

अवैध मिट्टी खनन करने वाले पर कारवाई की मांग

अररिया /अरुण कुमार

अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोदरा उत्तर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नहर की मिट्टी धंसने से दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना के बाद नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय उच्च पथ को जाम कर दिया और दोषियों के खिलाफ कारवाई की मांग करने लगे ।


जानकारी के अनुसार, बच्चे नहर के समीप खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा धंसकर बच्चों के ऊपर गिर गया। हादसे में दो बच्चों की दबकर मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


ग्रामीणों का आरोप है कि नहर में अवैध तरीके से मिट्टी काटी जा रही थी।


घटना की सूचना मिलने के बाद नरपतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों और मिट्टी कटाई से जुड़े आरोपों की पड़ताल कर रही है। चिकित्सक डॉ रणजीत रंजन ने बताया कि दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि एक बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

विधायक देवयंती देवी ने पूरे मामले पर कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाए कम है और ऐसी घटनाएं दुबारा न हो उसके लिए सख्त कदम उठाया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ।

Share this news

Leave a Comment