न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने गैर मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाने का बनाया दबाव

इंकार करने पर आग लगा कर हत्या करने की कोशिश

सागर चंद्रा / किशनगंज

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने पत्नी पर गैर मर्द के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। लेकिन महिला के द्वारा इंकार करने पर ससुराल वालों ने तेल उड़ेल कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। हालांकि पीड़िता और उसके बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज को सुनकर आस-पड़ोस के लोगों को जुटता देखकर ससुराल वालों ने उसे घर से भगा दिया। घटना के बाद महिला ने अपने मायके में शरण ले ली और मामले की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंच गई। जहां पीड़िता के लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पूर्णिया जिले के रानीपतरा निवासी नुरंगी खातुन की शादी 4 वर्ष पूर्व मुस्लिम रिति रिवाज के अनुसार कोढ़ोबाड़ी थाना क्षेत्र के पक्काबाड़ी गांव निवासी सलीम के साथ हुई थी। जिससे उसे दो संतान भी है। शादी के 6 माह बाद से ही पति और ससुराल वाले 5 लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। लेकिन बच्चों के परवरिश की खातिर नुरंगी सारे दुख चुपचाप सहती रही।

इस बीच चार माह पूर्व पति सलीम ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। इसके बावजूद भी दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गत 15 मार्च की रात पति सलीम पिता अमीर हुसैन एक गैर मर्द के साथ पहुंचा और नुरंगी पर जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता के इंकार करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गई। अपनी जान बचाने के लिए जब वह कमरे से बाहर निकली तो ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश करने लगे।

इसी बीच उसपर किरासन तेल उड़ेल कर उसे जिंदा जलाने की कोशिश भी की गई। लेकिन पीड़िता और उसके बच्चों के द्वारा शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोगों को जुटता देखकर वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग गई।

सारी रात मक्का खेत में गुजारने के बाद सुबह वह किसी तरह अपने मायके पहुंची। घटना की जानकारी दिये जाने के बाद जब मायके वाले उसके ससुराल पहुंचे तो उन्हें भी मारपीट कर भगा दिया गया। नतीजतन पीड़िता इंसाफ की गुहार लगाने थाने पहुंच गई।

Share this news

Leave a Comment