न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कोढ़ा पहुंचे प्रशांत किशोर का समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत,जनसुराज कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कोढा/कटिहार-जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के कोढ़ा पहुंचने पर शुक्रवार को नगर पंचायत कोढ़ा के गेराबाड़ी बाजार चौक पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। उनके पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए प्रशांत किशोर का स्वागत किया और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर जोश का प्रदर्शन किया।

इस दौरान कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र से जनसुराज पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी निर्मल कुमार पासवान के नेतृत्व में समर्थकों ने प्रशांत किशोर को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर जनसुराज पार्टी के नेता सतनारायण शर्मा, वार्ड पार्षद विमल पासवान, सिक्कू शर्मा, राजीव कुमार, पंचायत समिति सदस्य नईम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

गेराबाड़ी बाजार चौक पर कुछ देर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। समर्थकों ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर भी चर्चा की।इस अवसर पर निर्मल कुमार पासवान ने कहा कि कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र की जनता अब बदलाव चाहती है। जनसुराज पार्टी आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम कर रही है।

Share this news

Leave a Comment