यातायात नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती जारी
कटिहार–सड़क सुरक्षा को मजबूत करने एवं यातायात नियमों के शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने को लेकर जिला परिवहन विभाग की ओर से जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में रौतारा टोल प्लाजा, दलन चौक सहित विभिन्न स्थानों पर चलाए गए अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर विशेष जोर दिया गया।
दोपहिया वाहन चालकों एवं पीछे बैठे यात्रियों को हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन चालकों एवं यात्रियों को सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया गया। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान की कार्रवाई भी हुई। यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 03 लाख 87 लाख रुपये जुर्माने का चालान काटा गया। इस क्रम में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई।
जिला परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रुप से करें। डीटीओ ने बताया कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु एवं गंभीर चोटों में कमी लाने के लिए इस प्रकार के विशेष वाहन जांच एवं हेलमेट-सीट बेल्ट जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।