न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

कटिहार जिले के 16 अंचलों में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर

कटिहार–जिले के सभी 16 अंचलों में विशेष भूमि सर्वेक्षण का कार्य प्रगति पर है।जिला बंदोबस्त कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 03 अंचल कोढ़ा, फलका एवं कुर्सेला के कुल- 178 राजस्व ग्रामों में विशेष सर्वेक्षण का कार्य अब अंतिम चरण में चल रहा है।

151 राजस्व ग्रामों का अंतिम प्रारूप प्रकाशन प्रपत्र-20 हुआ है एवं कुल- 57 राजस्व ग्रामों का अंतिम प्रकाशन प्रपत्र-25 की कार्रवाई की जा चुकी है। जबकि दूसरे चरण में द्वितीय चरण 13 अंचलों के कुल 1336 राजस्व ग्रामों में कार्य प्रगति पर है ।

365 राजस्व ग्रामों का किस्तवार , 75 राजस्व ग्रामों का खानापुरी एवं 17 राजस्व ग्रामों का एलपीएम वितरण का काम पूरा हो चुका है।

बाढ़ एवं बरसात के मौसम के बाद विशेष सर्वेक्षण में गति लाने के लिए विशेष योजना तैयार की जा रही है।ताकि विशेष सर्वेक्षण का कार्य पूर्व निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके । विशेष सर्वेक्षण कार्य के लिये जिला में 11 शिविर प्रभारी, 13 सर्वे कानूनगो, 18 वि० सर्वे लिपिक एवं 261 वि० सर्वे अमीन कार्यरत है ।

Share this news

Leave a Comment