न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का हुआ वितरण

कटिहार – कटिहार विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 41 में कोसी बांध के निकट रह रहे वार्डवासियों के बीच बाढ़ की कठिन परिस्थिति में भाजपा जिला महामंत्री सह वार्ड संख्या 41 के निगम पार्षद प्रतिनिधि सौरभ कुमार मालाकार ने पहुँचकर राहत सामग्री का वितरण किया। बाढ़ के कारण कई परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर जाने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे विपरीत समय में सौरभ कुमार मालाकार ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं को जाना तथा राहत सामग्री उपलब्ध कराकर हरसंभव सहयोग एवं सहायता पहुँचाने का प्रयास किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण का संकल्प है। विपदा की इस घड़ी में वार्डवासियों के साथ खड़ा रहना और उनकी जरूरत के समय सहयोग करना ही सच्चे जनप्रतिनिधित्व का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की समस्याओं को लेकर वे लगातार संपर्क में रहेंगे और आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आपका सेवक आपके द्वार के संकल्प के साथ वे सदैव आमजन के सुख-दुःख में उनके साथ खड़े हैं। जनसेवा का यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Share this news

Leave a Comment