मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या 03 चामा टोला में कारी कोसी बांध से पैक्स अध्यक्ष मो. रज्जाक के घर होते हुए चामापाड़ा तक जाने वाली मुख्य सड़क में जामा मस्जिद मुजफ्फर अली के घर से शेर मोहम्मद के घर तक बाढ़ का पानी आने से लगभग दो सौ फीट पीसीसी ढलाई सड़क टूटकर नीचे गिर गया हैं। इस सड़क के टूटने से दो हजार परिवार का आवागमन ठप सा हो गया हैं।
इस बाबत स्थानीय ग्रामीण मंसूर आलम,मो. हकीम,मो. अशरफुल हक,मो. तंजीर,मो. जैदुल,मो. नजीर, मो. जमाल,शेर मोहम्मद, मो. सफीक,मो. अशफाक, मो.शमीम, मनकु कोड़ा, सीताराम कोड़ा,सुरेश कोड़ा, गणेश कोड़ा,लुढ़की देवी, जीछिया देवी,नेश मोहम्मद, जान मोहम्मद आदि ने बताया कि बाढ़ का पानी लगातार कारी कोसी बांध के अंदर बढ़ रहा हैं और विगत दिन वर्षा होने से जामा मस्जिद मुजफ्फर अली के घर के सामने से शेर मोहम्मद के घर तक लगभग दो सौ फीट पीसीसी ढलाई सड़क टूटकर जमीन में समा गया हैं।
इस सड़क के टूटने से वार्ड संख्या 03 चामा टोला के दो हजार लोग का आवागमन ठप सा हो गया। इस मार्ग में जन वितरण प्रणाली की दुकान,प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी एवं मदरसा हैं। सड़क के टूटने से यहां जन वितरण प्रणाली के दुकान पर राशन नहीं पहुंच पा रहा हैं। वहीं छोटे- छोटे बच्चों को प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाड़ी पढ़ाई करने के लिए जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं । ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के पश्चिम तरफ सड़क के नीचे से काफी तीव्र गति से जमीन के नीचे से पानी निकल रहा हैं और चापाकल से पानी निकल रहा हैं।
जिससे सड़क के नीचे जमीन का मिट्टी नीचे से धस रहा हैं। कई लोगों का घर गिर गया हैं। अगर समय रहते इस टूटे हुए सड़क का निर्माण और वार्ड दीवाल का निर्माण नहीं किया जाता हैं तो ये सड़क कुछ दिनों में पूरी तरीके से टूट जाएगा। सड़क टूटने की जानकारी स्थानीय पंचायत के मुखिया को दिया गया हैं,जिस पर अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया हैं।
वहीं स्थानीय वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मो0 आमिर ने बताया कि अगर इस जगह पर छोटा पुल के साथ वार्ड दीवाल का निर्माण कर दिया जाए तो सड़क को टूटने से बचाया जा सकता हैं। वहीं सड़क के टूटने से एवं बाढ़ के पानी आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।