न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सहयोग आरटीएमएस पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की नगर आयुक्त ने की समीक्षा

कटिहार -नगर निगम कटिहार की ओर नागरिकों की समस्याओं एवं विभिन्न सेवाओं से संबंधित आवेदनों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन को लेकर शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर आयुक्त संतोष कुमार कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सहयोग आरटीएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन तथा विभिन्न सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रगति की समीक्षा की गई।

नगर आयुक्त द्वारा संबंधित आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन तथा प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान संबंधित कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि नागरिकों से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो तथा सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। नगर निगम कटिहार द्वारा नागरिकों को बेहतर एवं सुगम सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहयोग शिविरों एवं ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की लगातार समीक्षा की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment