न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

काली पट्टी बांधकर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार अपने बांह में काली पट्टी बांधकर शुक्रवार को दायित्व निर्वहन करते देखे गये।इस बाबत उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी संघ के निर्णय के आलोक में जिले के एक दर्जन से अधिक प्रखंडों के कल्याण पदाधिकारी अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर अपने कर्तव्य पालन करते हुए सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मांगों का ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपकर उन्हें अपने सांकेतिक प्रदर्शन की जानकारी दी गई है।उन्होंने बताया कि हम क्षेत्रीय समस्याओं एवं संसाधनों की कमी कमी के कारण लाचार हैं।जबकि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की आबादी के सर्वांगीण विकास का दायित्व उठाने वाले प्रखंड एवं अनुमंडस्तर के कल्याण पदाधिकारी मूलभूत संसाधनों का अभाव तथा प्रत्यक्ष योजनाओं की कमी से अपने आपको बेबस महसूस कर रहे हैं।श्री कुमार ने अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर विभाग से अनुरोध किया गया है।

लेकिन कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाये जाने पर संघ के निर्णय के अनुसार कल्याण संवर्ग के पदाधिकारीगण 11 सितंबर से काली पट्टी बांधकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सांकेतिक विरोध का प्रदर्शन कर रहे है।उन्होंने बताया कि इसके बाद भी अगर मांगों पर विचार नहीं हुआ तो संघ सामुहिक अवकाश पर जाने के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने का भी निर्णय ले सकता है।

उनकी मांगों में प्रखंड एवं अनुमंडल कल्याण शाखा में मूलभूत संसाधनों की उपलब्धता, सरकारी वाहन या निर्धारित यात्रा भत्ता की उपलब्धता,कल्याण विद्यालय तथा छात्रावास के प्रबंधक का प्रभार मुख्यालय स्तर के पदाधिकारी को सौंपने,संवर्ग नियमावली में सुधार सहित कई अन्य भी शामिल है।

Share this news

Leave a Comment