न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे

कटिहार – शहर के ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में अभिभावक एवं दादा-दादी उपस्थित रहे।

इस दौरान स्कूल का पूरा सभागार खचाखच भरा रहा और समारोह का माहौल उत्सवमय बना रहा। बच्चों की प्रस्तुतियों ने बुजुर्गों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी बिखेर दी।

Share this news

Leave a Comment