मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के एकौना में घरेलू विवाद में एक भाई और उनके पुत्रों ने दूसरे भाई को मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना को लेकर पीड़ित भाई गंगा पंडित ने मनसाही थाने में लिखित आवेदन देते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की ।
इस संबंध में मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने बताया कि मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ हैं । पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही हैं । जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे,उसके आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।