न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज:पूर्व के विवाद को लेकर महिला पर चाकू से किया हमला,घायल अस्पताल में भर्ती

किशनगंज/सागर चंद्रा

पूर्व के विवाद को लेकर महिला पर चाकू से वार कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। टाउन थाना क्षेत्र के वैरबन्ना, बेलवा में घटित घटना में महिला नरगिस पति मोहम्मद राजु गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद पीड़िता के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


वहीं पीड़िता नरगिस ने बताया कि उसका पति रोजगार के सिलसिले में केरल में रहता है। जबकि वह अपने दो बच्चों के साथ घर में रहती है। विगत दिनों पड़ोस में ही रहने वाले मोफिजुल के साथ उसका विवाद हो गया था।

गत गुरुवार को मोफिजुल अपने परिवार के सदस्यों के साथ उसके घर पहुंचा और उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान मोफिजुल के बेटे मुमताज ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Share this news

Leave a Comment