न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की थी आत्महत्या, भाई के आरोप के बाद जीरो एफआईआर दर्ज

किशनगंज/सागर चंद्रा

ट्रेन से कटकर युवक की मौत मामले में नया मोड़ आया है। आलू गद्दी रामपुर निवासी मृतक के भाई टुनटुन मालाकार ने पत्नी के द्वारा प्रताड़ित किए जाने से धर्मेंद्र के द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाया गया है। भाई के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने दालकोला जीआरपी केस ट्रांसफर कर दिया है।


वहीं टुनटुन ने बताया कि धर्मेंद्र की शादी गत 13 दिसंबर 2023 को बख्तियारपुर सहरसा निवासी कंचन कुमारी के साथ हुई थी। जिससे उसे एक संतान भी है। लेकिन बच्चे के जन्म के बाद दोनों के वैवाहिक जीवन में खटास उत्पन्न हो गया था। इसी बीच गत 10 अप्रैल को कंचन अचानक बच्चे को साथ लेकर अपने मायके चली गई। धर्मेंद्र के बारे बार बुलाने पर भी वह वापस नहीं लौटी।

धर्मेंद्र जब कंचन को लेने बख्तियारपुर गया तो ससुराल वालों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। धर्मेंद्र ने जब अपने बच्चे को साथ लाने की कोशिश की तो ससुराल वालों ने इसके एवज में 6 लाख रुपये की मांग कर डाली। घटना के बाद से पत्नी और ससुराल वालों ने उसे इतना प्रताड़ित किया कि वह डिप्रेशन का शिकार हो गया।

आखिरकार मानसिक तनाव के कारण गत 6 सितंबर को धर्मेंद्र ने तौहीद हॉल्ट के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद कंचन अपने परिजनों के साथ किशनगंज पहुंची और शव का अंतिम संस्कार करने से रोक दिया।

कंचन पति धर्मेंद्र की सारी संपत्ति को अपने और बेटे के नाम करने का दबाव बनाने लगी और जबरन मृतक के परिजनों से कागज पर दस्तखत भी करा लिया था।

Share this news

Leave a Comment