किशनगंज/सागर चंद्रा
अज्ञात चोरों ने शहर के पश्चिमपाली स्थित एक मॉल के आउटडोर यूनिट से तांबे की पाइप चोरी कर लिया। जिससे एसी ने काम करना बंद कर दिया। घटना के बाद मॉल के कर्मियों ने चोर का सुराग ढ़ूंढ़ने का भरपूर प्रयास किया।
लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी। आखिरकार मॉल के स्टोर मैनेजर राज नारायण पांडे के लिखित शिकायत के बाद टाउन थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।