न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

शिक्षक भाईयों पर शराब के नशे में महिला के साथ अभद्रता का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

किशनगंज/सागर चंद्रा


शहर के कजलामनी निवासी दो शिक्षक भाईयों पर शराब के नशे में महिला के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। कजलामनी निवासी पीड़िता अंजु देवी पति अनन्त कुमार पासवान के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में शिक्षक भाईयों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


पीड़ित महिला का आरोप है कि वह बाजार से घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान कजलामनी मोड़ के समीप शिक्षक महेश पासवान और मोहन पासवान पिता-लखन पासवान ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि शिक्षक महेश पासवान ने पूर्व में भी एक लड़की के साथ छेड़छाड़ किया था।

जब लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई थी। जिसका सीसीटीवी फुटेज साक्ष्य के रूप में मौजूद है। महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी पूर्व में शराब तस्करी के आरोप में जेल की सजा भी भुगत चुका है।

पीड़ित महिला ने टाउन थाने में केस दर्ज कराने के साथ साथ आवेदन की प्रतिलिपि एसपी, क्षेत्रिय शिक्षा उप निदेशक, पूर्णिया और राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष को भी भेजा है।

Share this news

Leave a Comment