फलका /कटिहार – पोठिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के भंगहा चौक के समीप शराब के नशे में हो हंगामा कर रहे तीन शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि भंगहा चौक के समीप कुछ लोग शराब के नशे में उत्पात मचा रहा है।
सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंच हंगामा एवं उत्पात मचा रहे रोहित कुमार, अंकित कुमार,संतोष कुमार तीनों पिपरा मोहजान निवासी को पकड़ लिया गया।पकड़ाये व्यक्ति से पूछताछ के क्रम में शराब पीने का गंध आ रहा था।
आरोपियों का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात शराब पीने की पुष्टि हुई है।तीनों शराबी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।