बारसोई /कटिहार – बारसोई थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।
बारसोई पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत बारसोई स्थित बारसोई बाजार से एक शराब बिक्रेता को 54 को बोतल विदेशी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस को रात में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नगर पंचायत बारसोई अंतर्गत बारसोई बाजार में एक युवक के द्वारा पश्चिम बंगाल से शराब की एक खेप लाकर उसे अपने घर में ही बेचने का कार्य किया जा रहा है।
सुचना मिलते ही तुरंत एक टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम ने संदिग्ध स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। छापेमारी के दौरान युवक के घर से कुल 54 बोतल विदेशी शराब बरामद कर ली गईं। बरामद शराब की कुल मात्रा 11.085 लीटर है।
शराब विक्रेता की पहचान राजा कुमार राय के रूप में हुई है। वह नगर पंचायत बारसोई स्थित बारसोई बाजार निवासी अशोक राय का पुत्र बताया जा रहा है। युवक के विरुद्ध मद्य निषेध एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सुपुर्द कर दिया गया है।