न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किसानों को दी गई उन्नत खेती की तकनीकी जानकारी

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II के अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से टेढ़ागाछ प्रखंड के राजस्व ग्राम रामपुर एवं झाला के किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में किसानों को बहुस्तरीय खेती का परिचय, उद्देश्य और लाभ बताते हुए विभिन्न कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान एडीएम मो० उमैर ने किसानों को ड्रैगन फ्रूट की उन्नत खेती, सिंचाई, खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, फसल विविधीकरण तथा एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में बताया गया। इसके अलावा अनानास की वैज्ञानिक खेती, मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण, स्वीटकॉर्न, बेबीकॉर्न और पॉपकॉर्न की खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी भी साझा की गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो० आदिल अनवर ने किसानों को प्राकृतिक, पारंपरिक एवं जैविक खेती के तरीकों से अवगत कराते हुए कृषि उत्पादन बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के उपाय बताए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किशनगंज के आपदा प्रबंधन विभाग के नोडल अधिकारी मो. उमैर ने किसानों से संवाद किया और उन्हें नई-नई कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो. आदिल अनवर, राजस्व अधिकारी प्रिंस कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक अजय कुमार एवं किसान सलाहकार उज्ज्वल कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में विविधता को प्रोत्साहित करना रहा।

Share this news

Leave a Comment