न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सम्राट चौधरी बोले- बदल गई बिहार की तस्वीर, 6 हजार करोड़ से 3.17 लाख करोड़ तक पहुंचा बजट

गया में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘बिहार बिजनेस कनेक्ट 2027’ और ‘इन्वेस्टमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग समिट’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास, बेहतर आधारभूत संरचना और राज्य की आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार अब तेजी से बदल रहा है और राज्य को समृद्ध बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, ताकि देश दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी समृद्ध बिहार का सपना देखा था और उनकी सरकार उसी दिशा में काम कर रही है।इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी सहित अन्य नेता और अधिकारी मौजूद थे

Share this news

Leave a Comment