न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अजोला कल्चर जैविक नाइट्रोजन का मुख्य स्रोत–डीएओ

संयुक्त कृषि भवन में हो रहा है अजोला कल्चर तैयार

कटिहार–जिला पदाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त कृषि भवन परिसर में जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार के मार्गदर्शन में अजोलाग्रीन गोल्ड कल्चर तैयार किया जा रहा है।जिससे धान के फसल में यूरिया के उपयोग को कम करने के उद्देश्य से किसानों के बीच निःशुल्क वितरण किया जाएगा।इस बाबत डीएओ राजीव कुमार ने बताया कि अज़ोला को एक जैविक नाइट्रोजन स्रोत माना जाता है।

यह खासकर धान की खेती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके उपयोग से खेतों में रासायनिक यूरिया पर निर्भरता एवं उर्वरक लागत को कम किया जा सकता है।तो वहीं मिट्टी में जैविक सक्रियता को बढ़ाने तथा मृदा की संरचना एवं भौतिक गुणवत्ता में सुधार लाने में भी उपयोगी होता है। उन्होंने बताया कि इसके उपयोग से मिट्टी में लाभकारी सूक्ष्मजीवों की सक्रियता एवं संख्या में वृद्धि को भी प्रोत्साहन मिलता है।

डीएओ के अनुसार अकोला निर्माण का उद्देश्य किसानों को कम लागत, पर्यावरण -अनुकूल एवं टिकाऊ कृषि तकनीक से जोड़ना है। ताकि रासायनिक उर्वरकों के विवेकपूर्ण उपयोग के साथ खेती की लागत कम हो, मृदा स्वास्थ्य बेहतर बना रहे और किसानों की आय में भी वृद्धि हो।

Share this news

Leave a Comment