कटिहार – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार इकाई की ओर से कई वर्षों से पूर्व उप मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद और कटिहार आरक्षी अधीक्षक से डीएस कॉलेज में ओपी थाना की मांग किया जा रहा था। जो आज स्थापना के साथ मांग पुरा हो गया। इस मौके प्रांत सह मंत्री विनय सिंह ने कहा कि कटिहार के प्रमुख कॉलेज में से दर्शन साह महाविद्यालय आता है। जिसमें सभी फैकल्टी की पढ़ाई होती। आये दिन कॉलेज कैंपस में बाहरी तत्वों के प्रवेश से छात्र छात्राओं में भाय का माहौल बना रहता है। कभी साइकिल की चोरी तो कभी बाइक की चोरी, कभी छात्राओं के साथ छेड़खानी किया जाता है ।इन सभी चीजों को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय परिसर में ओपी थाना की मांग की थी। सदर विधायक ओर एसपी ने एबीवीपी के मांग को पूरा किया। इस मौके पर एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने सदर विधायक और पूरी कटिहार पुलिस प्रशासन को बहुत-बहुत धन्यवाद व्यक्त किया है । इस मौके पर विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, नगर मंत्री राजा यादव ,नगर सह मंत्री रवि सिंह विशाल सिंह मोनू यादव अमित गुप्ता, प्रणव यादव, दीपक यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।