न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

टोटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में बाइक चालक घायल, कटिहार रेफर

आजमनगर-सालमारी महानंदा बांध सड़क जर्जर

आजमनगर /कटिहार – आजमनगर से सालमारी जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं।

शुक्रवार को राघौल गांव निवासी नफीस आलम (23) पिता गुलाम यासीन बाइक पर सवार होकर सालमारी किसी काम के लिए जा रहे थे।इसी बीच महानंदा बांध पर चंडी काली स्थान के निकट इसी जर्जर सड़क के कारण बाइक और टोटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जिसका बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं दुर्घटना में टोटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में राघोल गांव निवासी नफीस आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर आजमनगर थाना पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

Share this news

Leave a Comment