सालमारी /कटिहार – जन्माष्टमी को लेकर सालमारी बाजार सहित इसके आसपास के क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। वही सालमारी के हरदेई देवी पन्ना लाल शारदा विद्यालय में जन्माष्टमी को लेकर छोटे-छोटे बच्चों ने राधा कृष्ण का रूप धारण कर एक से एक प्रस्तुतीकर लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विद्यालय के डायरेक्टर आशुतोष मुखर्जी, प्राचार्य रवि सरकार, कपिल सर, कौशल कुमार, जय बनर्जी, उत्तम, सुनिल कुमार, नमिता सिन्हा, पिंकी सिंह, सीमा सरकार, प्रियंका सिंह, मधु, मोनालिसा, श्वेता सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा।