न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गैर संचारी रोगों की लेकर चलाया जाएगा जांच अभियान

डंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में गैर संचारी रोगों की खोज को लेकर 02 सितंबर से जांच अभियान शुरु हो गया है।यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।इस दौरान गैर संचारी रोग की खोज कर पीड़ित को इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।उक्त जानकारी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एक्लाख अहमद ने दी है।

उन्होंने बताया कि आशा कर्मी घर-घर जाकर 30 वर्ष से उपर के महिला और पुरुष को गैर संचारी रोगों की जानकारी और उसके गंभीर परिणाम को लेकर जागरुक कर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में जांच कराने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में शूगर,ब्लड प्रेशर सहित मूंह,बच्चेदानी और स्तन कैंसर की जांच चिकित्सा पदाधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महिला रोगियों को आवश्यकतानुसार सदर अस्पताल भेजकर जांच कराया जाएगा।बीएचएम ने बताया कि पूरे प्रदेश में चलाये जाने वाले इस अभियान की माननीय मुख्यमंत्री ने पटना में शुभारंभ कर दिया है।उन्होंने बताया कि जांच में रोग की पुष्टि होने पर चिकित्सकीय सलाह और दवा मुफ्त में उपलब्ध करायी जाएगी।बीएचएम ने प्रखंड क्षेत्र के 30 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों से निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में अपना जांच अवश्य करा लेने की अपील की है।

Share this news

Leave a Comment