न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : गलगलिया पुलिस ने कार सवार 4 लोगो को शराब के साथ किया गिरफ्तार ,भेजे गए जेल

किशनगंज /चंदन मंडल

किशनगंज जिले में में चुनाव की तिथि नजदीक आते ही प्रशासनिक हलचल भी तेज हो गई है। रविवार को देर रात एसएसटी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गलगलिया चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान रविवार रात्रि 9 :30 बजे इनोवा कार को जांच के लिए रोका गया।

जांच के क्रम में 375 एमएल के रॉयल चैलेंज विदेशी शराब के आधा बोतल तथा पानी के बोतल में 300 एमएल विदेशी शराब बरामद किया गया। इसके साथ ही चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गलगलिया पुलिस के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रत्येक दिन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार रात्रि 9 : 30 बजे बंगाल से आ रही एक कार (इनोवा) को गलगलिया चेक पोस्ट पर एसएसटी की टीम व पुलिस पदाधिकारी द्वारा चेकिंग के लिए रोका गया । चेकिंग के क्रम में उक्त कार से 375 एमएल के विदेशी शराब ( रॉयल चैलेंज) के आधा बोतल तथा पानी के बोतल में 300 एमएल विदेशी शराब बरामद किया गया। साथ ही इस संबंध में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति के नाम नयन कित्त , सुबीर पॉल , हरिमोहन शुक्ला और धरीतीमन फुकन ये सभी आसाम के रहने वाले बताए गए हैं।

गलगलिया पुलिस ने गलगलिया थाना कांड संख्या 51 /20 दिनांक 2 . 11 . 20, धारा 30a/ 41 (1) बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 के तहद प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों व्यक्तियों न्यायालय भेज दिया ।

Share this news

Leave a Comment