न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :अर्णब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को ललकारा कहा रोक सको तो रोक लो

देश/डेस्क

मुंबई पुलिस द्वारा फर्जी टीआरपी मामले में दो लोगों को आज गिरफ्तार किया है । कमिश्नर परमबीर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि रिपब्लिक भारत टीवी चैनल के द्वारा रुपए देकर टीआरपी खरीदा जाता था साथ ही कहा कि चैनल के मालिक अर्णब गोस्वामी को पुलिस पूछताछ के लिए समन भेजेगी ।श्री सिंह ने चैनल का बैंक अकाउंट भी सीज करने की बात कही है ।

पुलिस कमिश्नर के द्वारा किए गए दावों के बाद पूरे देश में अर्णब का समर्थन लोग कर रहे है ।सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर stand with republic #Republic Fights back ट्रेंड कर रहा है और लोग खुल कर अर्णब का समर्थन कर रहे है ।यही नहीं कुछ घंटो में ही करीब तीन लाख से अधिक लोगों ने ट्वीट कर अर्णब का समर्थन किया है ।

सोशल मीडिया यूजर का कहना है कि अर्णब द्वारा जिस तरह से पालघर ,सुशांत सिंह राजपूत,हाथरस मामले का खुलासा किया गया उसके बाद महाराष्ट्र पुलिस और कांग्रेस सरकार के द्वारा अर्णब को बदनाम किया जा रहा है ।

अर्णब का कहना है कि में परमवीर सिंह पर मानहानि का दावा करूंगा साथ ही उन्होंने पूरे देश से समर्थन हेतु अपील किया है। अर्णब ने कहा कि रोक सको तो रोक लो में सच दिखाने से पीछे नहीं हटूंगा साथ ही कहा कि मुंबई पुलिस कमिश्नर कानूनी लड़ाई के लिए तैयार रहे ।

गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी अर्णब गोस्वामी को पुलिस ने एक मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था और करीब 12 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई थी ।

Share this news

Leave a Comment