न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :भारत नेपाल सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी । चप्पे चप्पे पर एसएसबी जवान रख रहे है नजर

गलगलिया /चंदन मंडल

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमाई इलाकों के बॉर्डर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो इस मामले को लेकर एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को एसएसबी की 41 वीं वाहिनी के अंतर्गत डांगुजोत बी कम्पनी के द्वारा पेट्रोलिंग की गई।

एसएसबी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमाई इलाकों के बॉर्डर के चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके मद्देनजर लगातार एसएसबी की 41 वीं वाहिनी की ओर से लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। गुरुवार को भारत – नेपाल की पीलर संख्या 101/ 3 से लेकर 100/ 4 तक पेट्रोलिंग की गई।

उक्त पेट्रोलिंग में एसएसबी के एएसआई डी गोगोई के साथ एसएसबी जवान शामिल थे। एसएसबी के अधिकारी ने कहा भारत नेपाल सीमा क्षेत्रों पर गश्त बढ़ा दी गई है और सीमा पर पूरी तरह से तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। साथ ही अतिक्रमण हटाने व अराजक तत्वों के घुसपैठ को रोकने के लिए पूरी तरह से सख्त पहरा रखा जा रहा है। एसएसबी के अधिकारी ने कहा कि फिलहाल नेपाल के उस पार कोई खास गतिविधि नजर नहीं आ रही है।

फिर भी इस पर गुप्तचर की मदद से नजर रखी जा रही है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेपाल के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि मिलने की सूचना मिलने पर तुरंत इसकी सूचना कमांडेंट को देने को कहा गया है। फिलहाल इन दिनों बहुत सख्ती के साथ सीमाई इलाकों पर पहरेदारी की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment