न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

उत्तर प्रदेश :दर्दनाक हादसा !मुरादाबाद -आगरा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में 10 लोगो की मौत ,कई घायल

उत्तर प्रदेश /मुरादाबाद उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर दर्दनाक  हादसा हुआ है।जानकारी के मुताबिक एक मिनी बस,  कैंटर से टकरा गई। इस दुर्घटना में दस लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि करीब 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने मृतकों के परिवारीजनों को दो-दो लाख रुपए और घायलों को … Read more

देश : कोरोना के 13 हजार से अधिक नए मरीज मिले,137 की मौत ,जानिए अभी तक कितने लोगो को लग चुका टीका

देश/डेस्क स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में COVID19 के 13,083 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,33,131 पहुंच चुके है। वहीं 137 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,147 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की … Read more

दिल्ली :राहुल गांधी को स्मृति ईरानी का जबाव ,हिंसा में घायल पुलिस कर्मियों के लिए सांत्वना का एक भी शब्द नहीं निकला

देश/डेस्क बीजेपी नेता सह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है ।उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को पुलिस अधिकारियों के ऊपर ट्रैक्टर चलाए गए, उन्हें गड्ढों में खदेड़ा गया लेकिन उन्हें लेकर राहुल गांधी ने सांत्वाना का एक शब्द भी नहीं कहा । उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि … Read more

दिल्ली : इजराइली दूतावास के निकट आईईडी ब्लास्ट, गाड़ियों के टूटे शीशे, जांच में जुटी पुलिस , इलाका पुलिस छावनी में तब्दील

दिल्ली /एजेंसी राजधानी दिल्ली में इज़रायली दूतावास के निकट आईईडी ब्लास्ट होने के बाद हड़कंप मच गया है । जानकारी के मुताबिक अब्दुल कलाम रोड पर विस्फोट हुआ है। जिससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है ।पुलिस के मुताबिक दहशत फैलाने के उद्देश्य से यह विस्फोट किया गया है वहीं बताया जा रहा है कि … Read more

दिल्ली :राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने संसद के संयुक्त सत्र को किया संबोधित ,कहा तिरंगे का अपमान दुर्भाग्यपूर्ण

देश/दिल्ली शुक्रवार को राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ संसद के बजट सत्र शुरुआत हो चुकी है। श्री कोविंद ने अपने अभिभाषण में केंद्र सरकार के काम-काज का लेखा-जोखा देश की जनता के बीच रखा है। और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की ।राष्ट्रपति श्री कोविंद ने गणतंत्र दिवस के दिन … Read more

दिल्ली : सिंधु बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों एवं स्थानीय लोगों में झड़प। कई लोग घायल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

डेस्क/न्यूज लेमनचूस कृषि कानूनों के विरोध में जारी आंदोलन के खिलाफ आज सिंधु बॉर्डर पर स्थानीय लोगों ने जम कर प्रदर्शन किया है ।जिसके बाद स्थानीय नागरिकों और प्रदर्शन करियो के बीच जम कर झड़प हुई है । स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बीते 2 महीने से चल रहे आंदोलन के वजह से उन्हें अत्याधिक … Read more

देश : कोरोना के 18 हजार से अधिक नए मरीज मिले 163 की मौत

देश/डेस्क शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में COVID19 के 18,855 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,07,20,048 पहुंच चुकी है । वहीं 163 लोगो की मौत के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,010 हो गई है। मालूम हो कि … Read more

दिल्ली : राकेश टिकैत को कांग्रेस पार्टी ने दिया है राज्यसभा भेजने का लालच ?

देश/डेस्क दिल्ली के अलग अलग सीमाओं पर दो महीने से भी अधिक समय से जारी किसान आंदोलन के पूरी तरह समाप्त होने से पहले कई तरह के खुलासे हो रहे है ।बता दे कि पूर्व में जहां आंदोलन का खालिस्तानी कनेक्शन सामने आया वहीं अब एक बड़ा खुलासा राकेश टिकैत को लेकर हो रहा है … Read more

दिल्ली : राकेश टिकैत ने फिर दिया विवादित बयान कहां नहीं दूंगा गिरफ्तारी, पुलिस चाहे तो गोली चलाएं

देश/डेस्क किसान नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है ।मालूम हो कि गाजीपुर बॉर्डर पर टिकैत को पुलिस धरना समाप्त करने के लिए नोटिस देने पहुंची थी ।जहा टिकैत ने प्रदर्शकारियों को संबोधित करते हुए कहा की वो गिरफ्तारी नहीं देंगे ,पुलिस चाहे तो गोली चलाए । टिकैत ने कहा प्रशासन … Read more

दिल्ली :भारत ने दिखाया है कि Virus हो या Border की चुनौती, भारत अपनी रक्षा के लिए पूरी मज़बूती से हर कदम उठाने में सक्षम है -पीएम

देश/डेस्क गुरुवार को प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के करिअप्पा ग्राउंड में आयोजित एनसीसी कैडेट्स के कार्यक्रम में शामिल हुए ।कार्यक्रम में देश भर से पहुंचे कैडेट्स द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसे देख कर पीएम ने कैडेट्स की सराहना की । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कार्यक्रम … Read more