न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :OTT प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा ,केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कहा जल्द ही बनेगा कानून

देश /डेस्क

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिकंजा कसने के लिए की जा रही मांगो पर अब सरकार ने संज्ञान लिया है, और जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कानून बनाए जाने की संभावना है। मालूम हो कि देश में चल रहे विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा अश्लीलता सहित सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचाने की बाते बीते दिनों सामने आई है ।






जिसके बाद आज केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेडकर ने कहा कि OTT पर चलने वाले कुछ सीरियल के बारे में बहुत शिकायतें आई हैं उसका संज्ञान लिया गया है।

उन्होंने कहा कि OTT की फिल्म, कार्यक्रम, डिजिटल अख़बार पर प्रेस काउंसिल, केबल टेलीविजन, सेंसर बोर्ड का कानून लागू नहीं होता था। इनके संचालन के लिए जल्द ही सुचारू व्यवस्था की घोषणा की जाएगी ।

श्री जावेडकर ने कहा कि फरवरी में सिनेमा हॉल 100% कैपेसिटी से खुल सकते हैं। हम ज़्यादा से ज़्यादा ऑनलाइन बुकिंग को प्रोत्साहित करेंगे। दो शो के बीच में थोड़ा समय रहेगा ताकि एकदम भीड़ ना हो।उन्होंने कहा कि सैनिटाइजेशन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा ।






बता दे की हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अभिनेता सैफ अली खान की फिल्म तांडव पर धार्मिक भावनाओं के आहत करने की वजह से पूरे देश में इसके खिलाफ आंदोलन हुआ था और लोगो ने सेंसरशिप लागू करने की मांग की थी जिसके बाद अब सरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कानून बनाने हेतु कमर कस चुकी है ।






Share this news

Leave a Comment