न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली :इजरायली दूतावास के निकट हुए धमाकों में पुलिस को मिले कई अहम सुराग , इजरायल के राजदूत ने कहा हमें लगता है यह एक आतंकवादी हमला है

देश/दिल्ली

धमाके वाली जगह पर सीसीटीवी कैमरा नहीं -सूत्र

सुरक्षा एजेंसियों ने जांच किया तेज, विस्फोट स्थल पर मिला एक लेटर ।

स्पेशल सेल के डीसीपी जांच के लिए मौके पर पहुंचे । सुबह से वरीय अधिकारियों के मौके पर पहुंचने का सिलसिला जारी ,मौके पर एनआईए की टीम भी मौजूद

दिल्ली में शुक्रवार शाम को इजरायली दूतावास के निकट हुए आईईडी ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच तेज कर दिया है ।

एनआईए , एफएसएल,दिल्ली पुलिस सहित अन्य एजेंसी मौके पर कल देर शाम से ही सबूत एकत्रित करने में जुटी हुई है ।वहीं दूतावास के निकट हुए इस विस्फोट को इजरायल ने भी गंभीरता से लिया है और आज इजरायल के राजदूत रॉन मलका ने न्यूज एजेंसी से बात चीत में कहा कि जांच चल रही है, घटनास्थल से सभी सबूत जुटाए जा रहे हैं।






भारत और इजरायल के अधिकारियों का पूरा सहयोग मिल रहा है।उन्होंने कहा कि  अभी हमें लगता है कि ये एक आतंकवादी हमला है, जिसका निशाना इजरायली दूतावास था । श्री मलका ने कहा कल जब ये हमला हुआ तब हमने भारत और इजराइल के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 29वीं वर्षगांठ मनाई।उन्होंने कहा  तो हो सकता है कि ये सिर्फ एक इत्तेफाक ना हो।

सभी विकल्पों की जांच की जा रही है । श्री मलका ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि भारतीय अधिकारी भारत में इजराइल के प्रतिनिधियों की रक्षा करने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत होगी वो कदम उठाएंगे और इसके लिए जो लोग ज़िम्मेदार है उन्हें ढूढेंगे ।मालूम हो कि 29 जनवरी 1992 को इजरायल और भारत के बीच राजनायिक संबंधो की शुरुआत हुई थी इसलिए ना सिर्फ इजरायिल बल्कि भारत भी  इस विस्फोट को गंभीरता से ले रहा है ।






जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कल के घटना क्रम की पूरी जानकारी दी गई है ।वहीं आज एक कैब ड्राइवर ने पुलिस को फोन कर विस्फोट से जुड़ी जानकारी दी है ।जिसके बाद कैब ड्राइवर से संदिग्धों की जानकारी ली जा रही है ।बताया जा रहा है कि मौके से एक चिट्ठी भी मिली है और सूत्रों के मुताबिक इस धमाके की तार विदेशो से जुड़े होने के संकेत मिल रहे है ।






Share this news

Leave a Comment